{"_id":"5e60fe298ebc3eeb526672a0","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly398458232","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे तीन गन्ना पर्यवेक्षकों का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे तीन गन्ना पर्यवेक्षकों का वेतन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गन्ना आयुक्त ने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिसके क्रम में कार्रवाई करते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने तीन गन्ना पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना सूचना के कई दिनों तक अनुपस्थित रहे तीनों पर्यवेक्षकों का वेतन बाधित कर दिया है और मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि गन्ना विकास समिति मोहम्मदी के गन्ना पर्यवेक्षक नेत्रपाल, शिवसंपत और दिनेश कुमार को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्होंने बताया है कि तीनों गन्ना पर्यवेक्षक बिना सूचना के कई दिनों तक अनुपस्थित रहे, जिससे किसानों को असुविधा हुईं। पर्चियों के वितरण का कार्य प्रभावित हुआ है। इसलिए तीनों गन्ना पर्यवेक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, जो 15 दिन के अंदर जांच आख्या सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।