फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 04 Mar 2020 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की अगुवाई में राजापुर के किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद आवास विकास परिषद द्वारा अधिग्रहण की जमीन को वापस दिलाने की मांग उठाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने 10 साल पहले राजापुर आवासीय योजना के लिए राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों की 317 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली थी। इसके बाद किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इससे किसानों ने लामबंद होकर आवास विकास परिषद का विरोध तेज कर दिया है। किसानों ने कहा है कि विकास कार्यों के लिए राजापुर के किसानों की काफी जमीनें पांच बार में अधिग्रहित की जा चुकी हैं। इससे खेती के लिए कुछ किसानों के पास ही जमीन बची है, जिसे भी आवास विकास परिषद जबरन अधिग्रहित करना चाहता है। अधिग्रहित जमीनों को वापस दिलाने की मांग करते हुए आजीविका का एकमात्र साधन बताया है। आवास विकास परिषद द्वारा घोषित मुआवजा दरों को भी काफी कम बताया है। इस पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि इस संबंध में हमारे स्तर से कोई कार्रवाई करना संभव नहीं है। इसके लिए आवास आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या रखें। इस दौरान किसान संतराम, तरून यादव, विनोद कुमार, मोहित वर्मा, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed