फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

विधायक की नाराजगी पर अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

Wed, 04 Mar 2020 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
मोहम्मदी। सीएचसी में एंबुलेंस से उतरते समय बच्चे के जन्म देने का माला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर महिला और उसके पति से मामले की जानकारी ली और सीएचसी प्रभारी से नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को भर्ती से पहले पर्दे के स्टेंड लगा कर इलाज शुरूकरना चाहिए था उसने ऐसा नहीं किया। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मछेछा निवासी राम रतन मंगलवार को पत्नी को प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया था। सीएचसी परिसर में एंबुलेंस से उतरते समय प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल कर्मियों ने उसे वार्ड में भर्ती कराया। मामले की खबर प्रकाशित होने पर बुधवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह सीएचसी पर पहुंचे और भर्ती महिला और उसके बच्चे का हाल लिया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से कहा कि इस मामले में किस स्तर से लापरवाही बरती गई उसकी जांच कराकर कार्रवाई करें। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को चेतावनी देकर सुधार के निर्देश दिए। कहा अस्पताल प्रशासन को ऐसी स्थिति में तत्काल पर्दे वाले स्टेंड लगा कर महिला की इज्जत आबरूको ढकना चाहिए था, जो नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को भर्ती से पहले पर्दे के स्टेंड लगा कर इलाज शुरु करना चाहिए था। ऐसा नहीं हुआ। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed