{"_id":"5e5d34a08ebc3eebbd6a2b79","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3981048124","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव मनाकर बेटी के जन्म पर माताओं को दिए तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव मनाकर बेटी के जन्म पर माताओं को दिए तोहफे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को महिला चिकित्सालय में केक काटकर बेटी के जन्म पर खुशियां मनाकर महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र दिए गए।
महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट ने कहा कि बेटियां भी बेटों के समान हैं। इसलिए जिस तरह हम बेटों के जन्म पर उत्सव मनाते हैं उसी तरह बेटियों के जन्म पर भी उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच जैसी कुरीतियों से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल में जन्मी पांच बेटियों की माताओं को सम्मानित कर उपहार में बेबी किट दीं। डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि बेटी और बेटों में फर्क न करने के साथ समय पर टीकाकरण कराने की जानकारी दी। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक निक्की गुप्ता, सरोजनी देवी, रामकुमार, महिला चिकित्सालय से शिप्रा वर्मा, सुष्मिता वर्मा, अजीत वर्मा उपस्थित रहे। संवाद