फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

दिन भर गुल रही कई मोहल्लों की बिजली, पानी को तरसे लोग

Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। शहर के नई बस्ती उपकेंद्र पर सोमवार की सुबह आठ बजे से ट्रांसफार्मर और मशीनों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, जो शाम सात बजे तक चला। इससे करीब 11 घंटे तक शहर के दर्जन भर मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी कामकाज बाधित रहा। विकास भवन में तो बिजली न होने से कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। इससे फरियादियों को बेरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि नई बस्ती उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मरों और मशीनों में तकनीकी दिक्कत आ गई थीं, जिससे होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में दिक्कत आ सकती थीं। इसलिए समय रहते मरम्मत कराई गई, जिससे होली पर बिजली आपूर्ति में कोई समस्या न हो। सोमवार को मरम्मत के चलते मोहल्ला नई बस्ती, अस्पताल रोड, आवास विकास, विकास भवन, बहादुरनगर, काशीनगर, महाराजनगर, पंडितपुरवा, वाजपेयी कालोनी, थरवरनगंज, राजाजीपुरम, राजापुर समेत करीब दर्जन भर मोहल्ले प्रभावित हुए। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। शाम को सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed