{"_id":"5e5aa76a8ebc3ef40d4ec5f0","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly397883342","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित महिला का अंतिम संस्कार कर अस्थियां की विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित महिला का अंतिम संस्कार कर अस्थियां की विसर्जित
विज्ञापन
गुलरिया। रोड किनारे रह रही निराश्रित महिला की मौत हो जाने पर भीरा रोट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की है।
भीरा कस्बे की मैलानी रोड पर पप्पू और उसकी पत्नी झोपड़ी डालकर रहते थे और मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। कुछ समय पहले पप्पू की पीलीभीत में मौत हो गई थी, अब उसकी पत्नी अकेली अपना जीवन यापन कर रही थी। गुरुवार की रात उसने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को जब वह पास में रहने वाले विकलांग राममिलन को नहीं दिखाई दी तो उसने अंदर जाकर देखा उसकी मौत हो चुकी थी। रोट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारियों को जानकारी हुई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। शनिवार को सुबह शारदा नदी के तट पर पहुंचकर उसकी अस्थियां विसर्जित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।