{"_id":"5e5917448ebc3ebf48011815","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly39765972","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कोई नई परंपरा नहीं होगी बर्दाश्त-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कोई नई परंपरा नहीं होगी बर्दाश्त-एसडीएम
विज्ञापन
मोहम्मदी-बरवर (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र में होली का पर्व शांति पूर्ण मनाया जाए इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने सद्भावना बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर व क्षेत्र में शांति सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को साथ आने की आवश्यकता है। होली पर कोई नई परंपरा को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ प्रदीप यादव ने नगर में होलिका दहन के स्थानों के बारे में जानकारी ली। बरवर में चेयरमैन पति मिर्जा शाहिद बेग ने कहा कि नगर में दशकों से गंगा जमुनी तहजीब कायम है। यहां पर हर धर्म के लोग साथ मिलकर प्रत्येक पर्व को मनाते आए हैं। इंस्पेक्टर पसगवां आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस अराजक तत्वों पर निगाह रखे हैं और किसी दशा में अशांति बरदाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सईद अहमद, वसीम, साबिर अली, मुंशी अब्दुल जलील, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मनोज वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, मौलाना सहीम, रामनाथ कुशवाहा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, मोहम्मदी में भी तहसील सभागार में सद्भावना गोष्ठी हुई। जिसमें एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर संजय त्यागी, चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा, अतुल रस्तोगी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
होलिका स्थल से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
कोतवाली पसगवां में हुुई पीस कमेटी की बैठक में ग्राम पंचायत सल्लिया (जंगबहादुरगंज) में होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण किए जाने का मुद्दा उठाया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि जंगबहादुरगंज की सबसे पहली व बड़ी होली जिस स्थान पर रखी जाती है उस स्थान के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की वजह से होलिका दहन में खासी दिक्कत आती है। होलिका दहन से उठने वाली आग से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बीते वर्ष आगजनी भी हुई थी जिसके बाद हुए विवाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला शांत कराने का असफल प्रयास किया था। विवाद बढ़ने पर संभ्रांत लोगों ने जैसे-तैसे सुलझाया था। उस समय लेखपाल द्वारा सीमांकन भी किया गया था लेकिन उसका कोई निष्कर्ष न निकल सका।
एसडीएम स्वाति शुक्ला ने सीओ प्रदीप यादव, कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद अतिक्रमण करने वालों के चबूतरा तुड़वाने व सूखे पेड़ को कटवाकर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश लेखपाल राजीव श्रीवास्तव को दिए। इसके अलावा शंकरपुर में होलिका स्थल पर कूड़ा करकट डालने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने के उद्देश्य से सीओ गोला रविंद्र कुमार वर्मा ने मैलानी थाना क्षेत्र के सभी चौकियों और थाना मैलानी में जनता को होली मिलन के लिए आमंत्रित किया। बताया कि आपसी सौहार्द से होली मनाए, अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
होली के मद्देनजर पुलिस चौकी संसारपुर में हुई पीस कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों से होली के मौके पर मिलजुल कर प्रेम से रहने की अपील की। साथ ही यह भी बताया कि यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो।
इस मौके पर इंस्पेक्टर मैलानी राजवीर सिंह, संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश चंद यादव, ग्राम प्रधान रामप्रसाद देवल, मनोज गुप्ता, मुकर्रब अली, वेद पटेल, अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।