{"_id":"5e2b39fa8ebc3e4b017f84bf","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly393331767","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी को मिला था राज्य को उत्तर प्रदेश नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जनवरी को मिला था राज्य को उत्तर प्रदेश नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि राज्य का नाम उत्तर प्रदेश कैसे पड़ा, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। अपने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सके, जिसके लिए उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविंस के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य का नाम मिला। यह देश का सबसे बड़ा और अधिक आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां, बेटों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ योजना से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समाज का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें बेटियों ने परचम न लहराया हो। एसपी पूनम ने कहा कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं है। यदि उन्हें बेटों की तरह अधिकार की आकांक्षा है, तो उन्हें दायित्व भी लेना पड़ेगा। माता-पिता का आत्मसम्मान बनाए रखना प्रत्येक बेटी का दायित्व है। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि बालिकाओं को अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ से आई एलईडी वैन भी आकर्षण का केंद्र रही। वैन के माध्यम से लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ब्लॉक मोहम्मदी के ग्राम मियांपुर की प्रधान सुषमा, ब्लॉक कुम्भी के ग्राम धिरावां की प्रधान उषा देवी, ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम ज्ञानपुर के प्रधान श्रीराम सिंह, ग्राम शाहपुर राजा की प्रधान सरोजनी देवी को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह आंगनबाड़ी वर्कर नीलम देवी, मनोरमा श्रीवास्तव, रागिनी, शैलेन्द्री, आशारानी, पूनम प्रजापति, शबनम को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सफाई कर्मचारी प्रेमनाथ, मधु, विनय को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा में अच्छा कार्य करने के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव, रतसिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा, सहायक अध्यापक विशाल गुप्ता, क्षत्रपाल भारती, अरविन्द कुमार, शिक्षामित्र बिजेश पाल, सर्वेश कुमार, रसोइया सरोजनी देवी, अनुराधा, अनुदेशक प्रमोद कुमार गुप्ता, गुरूदयाल को सम्मानित किया गया।