{"_id":"5e21e8d08ebc3e4b494cb12f","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3923892168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दुधवा पार्क व किशनपुर सेंचुरी में भ्रमण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दुधवा पार्क व किशनपुर सेंचुरी में भ्रमण बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने दो दिनों से हो रही बारिश के चलते दुधवा पार्क और किशनपुर सेंचुरी में सैलानियों की जंगल की सैर पर रोक लगा दी है।
बताया गया है कि जंगल के कच्चे रास्तों पर बारिश का पानी आ गया है और उनमे वाहन फंस सकते हैं। इसीलिए सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने जंगल भ्रमण पर रोक लगाई है। पहले पर्यटन एरिया पर रोक लगाई गई थी लेकिन इस बार किशनपुर सेंचुरी भी बंद कर दिया गया है। जिससे अब सैलानी पार्क के जंगल की सैर नहीं कर सकेंगे। जंगल की सड़कों का रास्ता सही होने के बाद ही आगे पर्यटन चालू किया जाएगा। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश का पानी जंगली रास्तों पर भर गया है। जिसके कारण जंगल की सैर पर रोक लगाई गई है। रास्ते सही होने के बाद जंगल भ्रमण कराया जाएगा। संवाद