{"_id":"5e1b63b48ebc3e87e4331aff","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3917573163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों से दिखता नहीं रोड पर दौड़ा रहें बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों से दिखता नहीं रोड पर दौड़ा रहें बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सड़क पर चल रहे हैं, तो खुद ही सावधान हो जाइए। क्योंकि, सड़कों पर फर्राटा भर रहे रोडवेज के अधिकांश बस चालकों-परिचालकों की आंखें कमजोर हैं। जी हां, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर अनुबंधित बसों के करीब 30 चालक और संविदा परिचालकों की आंखों का परीक्षण हुआ। इसमें एक चालक की आंख में मोतियाबिंद और तीन में दृष्टिदोष निकला। जिन्हें इलाज कराने की सलाह दी गई।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर का उद्घाटन एआरटीओ वीके सिंह ने किया। उन्होंने चालक परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 30 चालक और संविदा परिचालकों का नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों एवं दुर्घटना से बचाव की जानकारी देेकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रशासन वीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, टीएसआई यातायात सूर्यमणि यादव, एआरएम एसपी सिंह, केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।