{"_id":"5e19bfcb8ebc3e87ba64590f","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly39154545","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के टुकड़े मिले कुचले तो ठेकेदार पर ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के टुकड़े मिले कुचले तो ठेकेदार पर ठोका जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। चीनी मिल भ्रमण पर आए उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ के मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डॉ. आरसी पाठक ने खजुरिया गन्ना क्रय केंद्र प्रथम का जायजा लिया। यहां उन्हें गन्ने के टुकड़े कुचले और परिवहन व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से अन्य गन्ना ठेकेदारों में खलबली मची रही।
मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डॉ. आरसी पाठक को गन्ना क्रय केंद्र खजुरिया में गन्ना परिवहन व्यवस्था ठीक नहीं मिली। परिवहन ठेकेदार द्वारा केंद्र पर उठान के लिए ट्रकों और मजदूरों की जो व्यवस्था की गई है उससे प्रतिदिन का खरीदा गन्ना उठ नहीं पा रहा है। वहीं यार्ड में कई क्विंटल खरीदे गए गन्ने के टुकड़े कुचले हुए थे। जिसे ठेकेदार ने मजदूरों से उठवाया नहीं था। मिल के प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी केंद्र के कृषकों द्वारा आवेदन पत्र के माध्यम से केंद्र यार्ड में गन्ने के टुकड़े उठाकर न भरे जाने की शिकायत की जा चुकी है, ऐसी स्थिति में गन्ने की छीजन भी बढ़ती है। कमियों को देखते हुए क्रय केंद्र ठेकेदार रुपेंद्र सिंह पर पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उधर इस कार्रवाई से अन्य क्रय सेंटरों के ठेकेदार भी गन्ना उठान की व्यवस्था ठीक कराने में लगे हुए हैं।