{"_id":"5e18a1a08ebc3e88217d3b3e","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3914847126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों की टीमें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों की टीमें रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सातवीं आर्थिक जनगणना के लिए डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार से टीमों को रवाना किया। उन्होंने टीमों को निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य सावधानी पूर्वक और ईमानदार के साथ करें, क्योंकि यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे देश में रोजगार की स्थिति की सही जानकारी लगती है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को घर घर जाकर आर्थिक गणना करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गणना में परिवार के सदस्यों के रोजगार की स्थित एवं आर्थिक क्रियाकलाप संबंधी सही सूचनाएं ही फीड करें। उन्होंने कहा कि जनगणना संबंधी जानकारी मार्च 2020 तक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जीयो टैकिंग के साथ ऑनलाइन की जायेगी। उन्होनें कहा कि सूचनाएं एकत्र करने के दौरान यदि को कोई संशय बने तो इस संबंध में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एवं सीडीओ से संपर्क करें। सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि देश की आर्थिक स्थित को जानने एवं जनकल्याण के लिए योजनाएं बनाने में आर्थिक गणना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए घर घर जाकर सूचनाएं एकत्र करने में विशेष सावधानी रखकर सही सूचनाएं ही दर्ज करे। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी दुर्गेश कुमार एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक शोभित श्रीवास्तव, शाश्वत शुक्ला मौजूद रहे।