{"_id":"5e189d678ebc3e87ca32fdd4","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly391476139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण: बेहतर रेटिंग के लिए शुरू हुआ डिवाइडर की रंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण: बेहतर रेटिंग के लिए शुरू हुआ डिवाइडर की रंगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की बेहतर रेटिंग को लेकर पालिका प्रशासन जोर शोर से लगा है। सकारात्मक नागरिक प्रतिक्रिया के लिए पालिका प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को फीडबैक देने के लिए लगाया है तो वहीं रोडवेज बस अड्डे पर बने डिवाइडर की रंगाई भी शुरू करा दी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शहर की फजीहत न हो इसके लिए पालिका प्रशासन जोर शोर से लगा है। हालांकि पालिका प्रशासन की तैयारियों को लेकर नगरवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पूरे साल काम करते तो आज ये नौबत ही नहीं आती। अब जब सर्वेक्षण शुरू हो गया है तो शहर को क्लीन और ग्रीन दिखाने के लिए पौधे भी लगाए जा रहे हैं और डिवाइडर की पेंटिंग भी। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यदि यही काम पहले हुआ होता तो आज नगर के हालात ही कुछ और होते। साल शहर से लोग गंदगी और जलभराव से जूझ रहे हैं। मगर, आज रेटिंग को लेकर शहर को चाक चौबंद बनाने पर काम हो रहा है। जबकि मोहल्लों की हालत अभी भी बद से बदतर है। संवाद