{"_id":"5d5d96ed8ebc3e6c332fd63e","slug":"cirime-lakhimpur-news-bly3731935186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रही युवती से गैंगरेप, दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रही युवती से गैंगरेप, दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में एक 18 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण लोगों में रोष है।
शहर की एक युवती ने बताया कि वह मंगलवार को बाजार से घर लौट रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। युवती से दुष्कर्म की बात सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने से आस-पास इलाके में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार को पीड़ित युवती को लेकर तमाम लोग कोतवाली सदर पहुंचे। युवती ने तहरीर देकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गैंगरेप के आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। उधर आरोपियों के कोतवाली आते ही छुटभैया नेताओं का जमाबड़ा लगना शुरू हो गया। छुटभैया नेता मामले को निपटाने की कोशिशों में लग गए। कोतवाली परिसर में पूरे दिन नेता दोनो पक्षों की पंचायत कराने के लिए गणेश परिक्रमा करते रहे। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।