फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

सस्ती ईंटे दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार 16 हजार रुपये लेकर फरार

Sun, 19 Jan 2020 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
cirame
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को सस्ती ईंट दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक 16 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़ैया सुआताली निवासी रामकिशोर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह पुलिया बनाने का ठेकेदार हैै। उसके पास ईंटें हैं। वह चार हजार रुपये प्रति हजार की दर से दे देगा। झांसे में आकर वह अपने भतीजे सचिन के साथ साइकिल से करीब तीन बजे बताए स्थान धर्मपुर भट्ठे के पास पहुंचे। जहां बाइक सहित दो युवक पहले से मौजूद थे। बाइक सवार ने उससे कहा कि कोई एक लोग हमारी बाइक पर पीछे बैठ लो और तुम्हें ईंट दिखा दें। जिस पर रामकिशोर ने अपने भतीजे सचिन को 16 हजार रुपये देकर बाइक सवारों के साथ उसे भेज दिया। कुछ दूर चलने के बाद बाइक सवारों ने उसे उतार दिया और रुपये छीनकर शाहजहांपुर की ओर भाग गये। सचिन ने लौटकर अपने चाचा को घटना बताई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोपियों के मोबाइल नंबर लिखे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed