{"_id":"5da7608a8ebc3e013662c5a8","slug":"cirame-lakhimpur-news-bly380490635","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या कर युवक का शव तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर हत्या कर युवक का शव तालाब में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। चार दिन से गायब युवक का शव तालाब में मिला। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है।
गांव लोनियनपुरवा निवासी राकेश (26) पुत्र श्रीराम लोनिया 12 अक्तूबर को पड़ोसी गांव गुलरीपुरवा में पंचायत मित्र के यहां मजदूरी करने गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी राकेश का कोई पता नहीं चला। मंगलवार को ग्रामीणों ने राकेश के शव को गुलरीपुरवा गांव के बाहर मिहीलाल के तालाब में उतराता देखा। शव देखे जाने की खबर आग की तरह फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंचे और उसके पिता श्रीराम को सूचना दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होने की पुष्टि की गई है। मृतक के पिता श्रीराम के मुताबिक उसके बेटे राकेश से किसी की दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में उसकी किसने और किस वजह से हत्या की। यह वह भी नहीं समझ पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया अभी तक मृतक के पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।