फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

रुपयों के विवाद में बीटेक के छात्र ने गोली मारकर की थी आशिक की हत्या

Thu, 17 Oct 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
cirame
धौरहरा। आशिक अली की हत्या 50 हजार रुपयों को लेकर बीटेक के छात्र ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गांव सिसैया निवासी आशिक अली की 20 अगस्त की शाम शेखनपुरवा गांव के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक आशिक की पत्नी रेशमा की तहरीर पर गुड्डू, असलम, रफीक निवासी शेखरपुरवा और सानू निवासी भुलकी कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्या आरोपी गुड्डू, असलम और रफीक को हफ्ते भर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अंबार अजीज उर्फ सानू फरार था। पुलिस ने आरोपी को लखीमपुर-बहराइच के बीस सिसैया हाईवे पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास दो मोबाइल, एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पिस्टल पर मेड इन चाइना लिखा है। पुलिस ने सानू को जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने पिस्टल 10 हजार रुपये में खरीदी थी। पिस्टल कंपनी मेड है या मुंगेर वाली। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर आशिक अली और हत्या अभियुक्तों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आशिक अली की हत्या हुई थी। नामजद तीन आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी सानू फरार था, जिसे भी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। पिस्टल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय प्रकाश मिश्रा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed