{"_id":"dff3e7d684e214af4b0e63a0b8fe5f6f","slug":"chronic-malnutrition-for-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से निजात के लिए टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से निजात के लिए टिप्स दिए
बांकेगंज
Updated Wed, 13 May 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में डीएम किंजल सिंह ने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद ली ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 की महिलाओं से रूबरू हुईं। इस मौके पर उन्होंने मौजूद धात्री महिलाओं से नौनिहालों को कुपोषण से निजात दिलाने के गुर बताए। साथ ही कहा कि कि नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध अमृत है।
उन्होंने बताया कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं है, इससे घबराने की जरूरत नहीं। पौष्टिक आहार और नियमित इलाज से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने वहां लगे ग्रोथ चार्ट में माताओं को उम्र के मुताबिक वजन आदि की जानकारी दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता, बीडीओ भूषण कुमार, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, अधीक्षक डॉ. रोहित पाठक, डॉ. गौरव खन्ना, डॉ. शिवेंद्र अवस्थी, एसओ मैलानी आशुतोष मिश्र, सीडीपीओ मोहिनी सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ललिता वाजपेयी, एएनएम चंद्रप्रभा सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित बच्चे और महिलाएं मौजूद रहे।
डीएम ने सुपरवाइजर की थपथपाई पीठ
डीएम ने कुपोषित बच्चों की समीक्षा के बाद पाया कि पंचायत ग्रंट नंबर 10 में 22 कुपोषित बच्चों को नियमित इलाज के बाद सात बच्चे स्वस्थ पाए गए। इसको लेकर उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ललिता वाजपेयी की पीठ थपथपाई।