फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Christmas : the congregational prayer , cut the cake , celebrated happiness

क्रिसमस: सामूहिक प्रार्थना, केक काटा, मनाई खुशियां

Fri, 25 Dec 2015 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Dec 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Christmas : the congregational prayer , cut the cake , celebrated happiness
ईसामसीह का जन्मदिन जिले भर में क्रिसमस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले में स्थित चर्च रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और गुब्बारों से भव्यता के साथ सजाए गए। सुबह 10 बजे ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में जाकर सामूहिक प्रार्थना की। केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी चर्च में मोमबत्तियां जलाकर क्रिसमस की खुशियां मनाईं। सिविल लाइंस स्थित प्रोटेस्टेंट चर्च में दिन भर मेला लगा रहा। कई लोगों ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को उपहार बांटे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य प्रोटेंस्टेंट चर्च में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था। बड़ी संख्या में लोग चर्च में जमा हुए। यहां लोगों ने सामूहिक प्रार्थना में हिस्सा लिया। प्रार्थना के बाद पादरी ने देश और समाज की खुशहाली की दुआ की। मेन रोड स्थित चर्च और डॉन बास्को कॉलेज स्थिति चर्च में भी सुबह से भीड़ भाड़ रही। यहां भी सुबह 10 बजे सामूहिक प्रार्थना के बाद देश में सुख, समृद्धि और शांति की दुआ की गई। लोगों ने बुराइयों के लिए क्षमा मांगी और सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रोटेंस्टेंट चर्च में सेंटा क्लाज बने कई लोगों ने बच्चों को उपहार बांटे।
ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य लोगों ने क्रिसमस पर अपने घरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया और केक काट कर खुशियां मनाईं। लोगों ने अपने घरों पर क्रिसमस ट्री सजाया और उसमें गुब्बारे, खिलौने आदि टांगे। उपहार का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। जिले के अन्य क्षेत्रों गोला, पलिया, मोहम्मदी, बांकेगंज बेड़नापुर आदि जगहों पर भी क्रिसमस उत्साह के साथ मनाया गया। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, सपा के पूर्व जिलाघ्यक्ष शशांक यादव ने मेनरोड स्थित चर्च पहुंचकर सभी को क्रिसमस की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन संवारो फाउंडेशन ने सुआगाड़ा स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में क्रिसमस मनाया। इस मौके पर प्रभु ईसामसीह की सुंदर झांकी सजाई गई। बच्चों ने नाटक का मंचन और नृत्य गीत आदि पेश किए। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का स्कूल की ओर आकर्षण बढ़ता है। बचपन संवारो फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने कहा कि बच्चे अगर ठान लें तो सबकुछ कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी बच्चों की सेंटा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय की छात्रा सेेटा क्लाज बनी और बच्चों को चाकलेट, टॉफी बिस्कुट आदि उपहार वितरित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed