फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Christmas celebrations were held with prayers in churches.

Lakhimpur Kheri News: क्रिसमस की रही धूम, गिरजाघरों में हुईं प्रार्थना सभाएं

Thu, 25 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations were held with prayers in churches.
मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। क्रिसमस डे के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के गिरजाघरों में उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर लोग परिवार सहित चर्च पहुंचे और विशेष प्रार्थनाओं में शामिल हुए। मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने प्रभु यीशु को स्मरण किया और विश्व में शांति, प्रेम व भाईचारे की कामना की। शहर के डॉन बॉस्को चर्च, मेन रोड स्थित द असेंबली ऑफ गॉड चर्च, हिदायतनगर के सीएसआई चर्च और राजापुर के पैंथीकोस्टल चर्च में विशेष आयोजन किए गए।
विज्ञापन


इन चर्चों में फादर लुईस डेसा, फादर सी. लाल तथा पादरी विजय भारती दिलेर ने सामूहिक प्रार्थना कराई। उन्होंने अपने संदेश में प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग, प्रेम और मानवता की सेवा के संदेश को विस्तार से बताया।
विज्ञापन


प्रार्थना सभाओं से पूर्व सभी गिरजाघरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया। चर्च परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी पवित्र एवं आनंदमय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉन बॉस्को के फादर जॉन नोरोन्हा, अमन सैमुअल, लॉरेन सैमुअल, सैमुअल पीटर, सुनीता पीटर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
------------------------------------------------------
धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिन
फोटो-14

उचौलिया। गांव पनाहपुर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गांव के चर्च में बृहस्पतिवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ईसाई समुदाय के गांव पनाहपुर और रंजीतपुर में यीशु का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पनाहपुर में ईस्टर मेमोरियल चर्च में बुधवार देर रात यीशु के जन्म का नाटक खेला गया। इसके बाद मध्य रात्रि 12 बजे यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। चर्च में पास्टर सुरेश मिल्टन ने ग्रामीणों के साथ केक काटा। सुबह चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में पास्टर सुरेश मिल्टन ने ग्रामीणों को यीशु के उपदेश सुनाए। उन्होंने ग्रामीणों से यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं, पनाहपुर में चर्च के पास मैदान में मेला लगा। मेले में दूरदराज से लोग पहुंचे। संवाद



यीशु दुनिया में शांति, उद्धार के लिए आए : पास्टर रिचर्डसन

मैलानी। क्रिसमस के मौके पर मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में पास्टर रिचर्डसन ने कहा कि यीशु संसार में शांति और उद्धार के लिए आए। मोहल्ला धर्मशाला स्थित मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के मौके पर पास्टर अजय रिचर्डसन के नेतृत्व में प्रार्थना सभा में वीके लायल ने प्रार्थना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। बताया कि मसीहत का मतलब लोगाें की सेवा और उनके लिए प्रार्थना करना होता है। यीशु धर्म बदलने नहीं, बल्कि मन परिवर्तन करने, दुखों और परेशानियों से बचाने आए। इस मौके पर राजकुमारी लायल, नीता लायल, प्रेम मसीह, शालू मसीह, वीरा जैकब, विनोद डेविड, सुषमा डेविड आदि मौजूद रहे। संवाद


जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े
गोला गोकर्णनाथ। नगर के अशोक चौराहे पर समस्या समाधान परिवार संस्था ने जरूरतमंदों को गर्म लोई, शॉल, कंबल, मोजे व वस्त्रों का वितरण किया। संस्था संचालक रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष क्रिसमस डे पर 12 वर्षों से कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, डॉ. निर्मल सिंह नंदा, सुरजन लाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

---------
विश्व शांति की कामना की
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णनगर मार्ग स्थित चर्च में गुरुवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी और विश्व शांति की कामना की। पलिया क्रिश्चियन फेलोशिप चर्च को भव्य रूप से सजाया गया। रंग बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट के बीच चर्च परिसर में सुबह से ही समाज के लोगों का जुटना शुरू हो गया। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

मैलानी के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed