फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Choosing a representative of the village to show the youthful vigor

गांव के नुमाइंदे चुनने को दिखा युवा जोश

Tue, 13 Oct 2015 10:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Choosing a representative of the village to show the youthful vigor
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया जा रहा है, जिसके दूसरे चरण में भी युवाओं ने गांव के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कभी राजनीति से खुद को दूर रखने वाले युवा अब खुद ही मैदान में किस्मत आजमाने उतरने लगे हैं, जिससे गांव की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। प्रधान पद के चुनाव में इसका ग्राफ और अधिक बढ़ने की उम्मीद अभी से जताई जा रही है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बुढ़नापुर स्थित मतदान केंद्र पर कई मतदाता ऐसे मिले, जिन्होंने पहली बार वोट डालकर गांव की सरकार बनाने की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर गौरवान्वित महसूस किया। मतदान केंद्र पर मत डालने आई अंजनापुर गांव निवासी मंदीप कौर ने बताया कि पहली बार मतदान का मौका मिला, जो काफी अच्छा रहा। राजविंदर कौर ने बताया कि अभी मतदान की परंपरागत व्यवस्था यानी बैलेट पेपर पर ठप्पा लगाकर वोट डाला है। अब ईवीएम का बटन दबाकर वोट डालने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार है। अंजनापुर निवासी जसविंदर कौर, रंजीत कौर और रजविंदर कौर कई किमी की दूरी तय कर मतदान केंद्र बुढ़नापुर वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed