{"_id":"68c30b6bd43927efc10f07f7","slug":"children-got-knowledge-about-environment-and-cleanliness-inspired-them-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-155472-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बच्चों को मिले पर्यावरण और स्वच्छता का ज्ञान, किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बच्चों को मिले पर्यावरण और स्वच्छता का ज्ञान, किया प्रेरित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालय के साथ ही बेसिक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को दोनों विषयों का ज्ञानबोध हो, इसको लेकर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। बेहतर स्कूलों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, 15 सितंबर तक प्रकिया पूरी होनी है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों के साथ ही 1546 मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और स्वच्छता के बारे में पढ़ाया और सिखाया जा रहा है। हाल ही में शासन की ओर से स्कूलों का मूल्यांकन कराने को लेकर एक अभियान शुरू किया गया। बताया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन के लिए एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
एप को खोलने के बाद विद्यालय का यू-डायस कोड और हेड मास्टर के मोबाइल से लॉगिन करना होगा। कहा कि अभी तक 901 स्कूल संचालकों ने एप डाउनलोड करके इसके बारे में जानकारी एकत्र की है। वहीं 749 स्कूलों की ओर से रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इधर, 231 स्कूल संचालकों ने एप पर डाटा लोड करते हुए कंप्लीट भी कर लिया है। अभी तक 3761 स्कूलों ने इस मुहिम में सहभागिता बाकी रह गई है। बताया कि स्कूल का चयन होने के बाद स्कूल को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।