{"_id":"623cd64886cf382066656c43","slug":"children-captivated-by-dance-in-holi-milan-lakhimpur-news-bly4791352199","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में बच्चों ने नृत्य से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में बच्चों ने नृत्य से मन मोहा
विज्ञापन
गोला के होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में सामूहिक शादी समारोह के लिए हुआ वर वधू का परिचय
गोला गोकर्णनाथ। समाजसेवी संगठन समाधान परिवार की ओर से होली मिलन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया, वहीं सामूहिक विवाह समारोह के लिए वर वधू का परिचय भी कराया गया।
सदर चौराहा निकट सेठानी अहाता में हरद्वारी वैश्य समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुए होली मिलन में बाल कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने समस्या समाधान परिवार और महिला मंडल गोला मेरा घर, नारी शक्ति के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। संगठन के आठवें स्थापना दिवस 28 जून 2022 को होने वाले दहेज रहित सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में हर किसी से सहयोग करने की अपील की। बताया कि 50 सर्व समाज के लोगों का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया गया है। सामूहिक विवाह समारोह के लिए 25 जोड़ों का परिचय कराया गया।
संचालक रजनीश गुप्ता ने बताया कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द समाज के बीच में बना रहे। इसी को लेकर परिवार पिछले कई वर्षों से होली मधुर मिलन समारोह करता आ रहा है। इस मौके पर सुनील गुप्ता, अशोक मल्होत्रा, अशोक कनौजिया, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, शशि गुप्ता, गंगा देवी गुप्ता, रीना सिंह मौजूद रहे।