{"_id":"626d8685bd420159e3313a69","slug":"child-dies-of-dengue-chikungunya-lakhimpur-news-bly483302889","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और चिकिनगुनिया पीड़ित बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और चिकिनगुनिया पीड़ित बच्चे की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार को जेई, डेंगू एवं चिकनगुनिया पीड़ित सात वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है। वहीं, उल्टी-दस्त की चपेट में आने से आईसीयू वार्ड में शनिवार को पांच और बच्चे भर्ती किए गए।
धौरहरा खुर्द निवासी सात वर्षीय अवतार की शुक्रवार रात आईसीयू वार्ड में मौत हो गई। पिता देशराज ने बताया कि बुखार आने पर अवतार को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू, चिकनगुनिया और जेई की बीमारी होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां, महंगी जांच और रहने-खाने की दिक्क्त होने पर बेटे को फिर से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, लहरपुर निवासी रामभजन की डेढ़ वर्षीय पुत्री जाह्नवी की अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। वहीं, उल्टी-दस्त से पीड़ित बढ़ईनपुरवा निवासी पंकज डेढ़ वर्षीय पुत्र आकाश, शहर निवासी सफीक अहमद की 10 माह की पुत्री कासिफा एवं नीमगांव निवासी विपिन कुमार के छह माह के पुत्र अभिजीत, ईसानगर निवासी मलनी लाल की 12 माह की पुत्री नंदिनी और शारदानगर निवासी विपिन कुमार के पांच माह के पुत्र विहान को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर इन सभी को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर का कहना है कि डेंगू, जेई एवं चिकनगुनिया पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। आईसीयू वार्ड में उसे दोबारा कराने की जानकारी नहीं है। रविवार को मामले की जानकारी कराएंगे।