{"_id":"6ff5c707a93738e3f11a815899a9a1ff","slug":"child-dead-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित एक बच्चे ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित एक बच्चे ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती तेज बुखार से पीड़ित एक और मासूम ने दम तोड़ दिया है। परिवार वालों ने गंभीर हालत होने पर उसे शनिवार को भर्ती कराया था, जहां कुछ घंटे तक ही जीवित रहा। इसके अलावा विंटर डायरिया का कहर मासूमों पर टूटने लगा है, जिससे पीड़ित दो मासूमों को भर्ती कराया गया है।
नीमगांव क्षेत्र के गांव मुगलीपुरवा निवासी प्रभूदयाल के पांच वर्षीय पुत्र रामचरन को पांच-दिन पूर्व बुखार आया था। पहले गांव में ही उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो घरवाले उसे लेकर शनिवार को जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान रात करीब पौने दस बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। रोते-बिलखते घरवाले मासूम के शव को लेकर घर लौट गए। उधर अब बुखार के अलावा विंटर डायरिया भी मासूमों को अपनी चपेट में लेने लगा है। रविवार को डायरिया से पीड़ित दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खीरी क्षेत्र के गांव कारीपोखर निवासी राजपाल की 12 वर्षीय पुत्री रीमा को विंटर डायरिया की चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया है। जबकि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी राहुल के 11 वर्षीय पुत्र वैभव को डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया हैै।
अमीरनगर। अमीरनगर क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों के तीन मरीजों का लखनऊ में इलाज चल रहा है जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई है। क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मौलाना इकराम खां को बुखार आया, बुखार में हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों ने उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। इसके अलावा गरदहा निवासी शेर खां के पुत्र मतीन खां (18), देवरिया निवासी खालिद खां पुत्र आदिल खां (13) का पहले से ही लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डेंगू की आशंका
महेवागंज। मुस्लिम नगर निवासी मोहम्मद जान के 28 वर्षीय पुत्र एजाज पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित है। परिवार वाले उसका प्राइवेट इलाज कराते रहे। बुखार कम होने पर वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। वहां पहुंचते ही उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। दिल्ली में उसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की आशंका जताई गई है। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले युवक को घर ले आए।