फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Secretary's visit roused growth expected

प्रमुख सचिव के दौरे से जगी विकास की उम्मीद

Sun, 14 Feb 2016 06:24 PM IST
लखीमपुर/बेहजम।
लखीमपुर/बेहजम। Updated Sun, 14 Feb 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
 लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश का बेहजम ब्लाक के मुकरेहटा गांव का दौरा और रात्रि विश्राम के कार्यक्रम से ग्रामीणों को अच्छे दिनों की उम्मीद जगी है। प्रमुख सचिव के दौरे से एक दिन पहले ग्रामीणों से समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लिए फार्म भरवाए गए और ग्राम पंचायत की ओर से दिए गए। इसके अलावा विकास कार्यों के प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश शनिवार को दोपहर दो बजे मुकरेहटा गांव पहुंचे थे और भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन किया था। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समसयाएं भी सुनी थी। ग्राम प्रधान मो. फारूख ने बताया कि प्रमुख सचिव को गांव में 40 शौचालय बनवाने, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने, सोलर लाइट लगवाने, 10 हैंडपंप लगवाने और गांव में पांच सीसी रोड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव सौंपा गया है। गांव में समाजवादी पेंशन के लिए 139, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 23 और विधवा पेंशन के लिए पांच फार्म भरवाए गए हैं। उन्होंने खुद गांव में भ्रमण कर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव के दौरे पर गांव में सफाई हुई है और स्कूल की रंगाई-पुताई करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed