फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Minister Yogi will come today to pay tribute to the late MLA

दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come today to pay tribute to the late MLA
सीएम के आगमन पर हेलीपैड का निरीक्षण करते अधिकारी।
तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, हेलीपैड से सुरक्षा की रणनीति बनाने में व्यस्त रहे अफसर
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने गोला आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
जिस दिन अरविंद गिरि का निधन हुआ था उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रिश्ते में अनुज राजेश गिरि को मोबाइल पर कॉल करके शीघ्र गोला आने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला गोला में मौजूद रहकर तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में उतरेगा। इसके लिए हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। इसके बाद वह विधायक के फार्म हाउस पर बने समाधिस्थल पर रवाना होंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
शनिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ से गोला प्रस्थान।
11:30 बजे गोला के राजेंद्र गिरी स्टेडियम हेलीपैड पर लैंडिंग।
11:35 पर वीआईपी वाहन से दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के निवास फार्म हाउस लालहापुर के लिए प्रस्थान 11:40 बजे फार्म हाउस पर आगमन।
30 मिनट रुककर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि और परिजन से मुलाकात।
12:10 पर फार्म हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
12:20 पर हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर में लखनऊ के लिए प्रस्थान।

आज पब्लिक इंटर कॉलेज में रहेगा अवकाश
अचानक मुख्यमंत्री के आगमन के चलते तहसील से लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर दिवंगत विधायक के आवास तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हेलीपैड स्टेडियम की परिधि में मार्गों, मकानों का निरीक्षण करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। वहीं पब्लिक इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed