फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chess players get guidance from experts

Lakhimpur Kheri News: शतरंज खिलाड़ियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chess players get guidance from experts
चेस खेलते हुए बच्चे। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को इमली चौराहा स्थित लखीमपुर चेस एकेडमी में निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण वर्कशॉप आयोजित की गई। शाम छह बजे से आठ बजे तक चली वर्कशॉप में बड़ी संख्या में बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर शतरंज की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस वर्कशॉप में जिला शतरंज एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं डेवलपमेंटल इंस्ट्रक्टर मंजीत सिंह, सीनियर नेशनल ऑर्बिटर नाजिम अली, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश वर्मा, सुधीर कश्यप और नीरज चौरसिया ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शतरंज के नियम, ओपनिंग तकनीक, चालों की रणनीति और प्रतियोगिताओं में अपनाई जाने वाली महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। साथ ही खेल के दौरान अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में 24 मई को आयोजित होने वाली 71 हजार रुपये की प्राइज मनी एचआर शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम, राउंड प्रणाली और खेल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed