{"_id":"f6ef0be5cfaa755ba1eead1eea272831","slug":"checking-of-ssb-continue-to-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का चेकिंग अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी का चेकिंग अभियान जारी
पलियाकलां/महंगापुर
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
अलर्ट के चलते सीमा पर एसएसबी का अभियान जारी है और सीमा समेत सटे गांवों में भी वह चेकिंग की जा रही है। हर आने जाने-वाले पर नजर रखी जा रही है।
गणतंत्र दिवस के चलते जारी हुए अलर्ट से एसएसबी का अभियान तेजी से जारी है। इसके लिए मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों को भी सीमा पर भेजा गया है। प्रभारी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह खुद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं शुक्रवार को उन्होंने बसही से सुमेरनगर तक सीमा और सटे इलाकों में गहन जांच करवाई और सामान ले जाने व लाने वालों की भी सघन जांच हुई। कई बसों को भी एसएसबी जवानों ने चेक किया, इसके अलावा सीमा पर भी जवानों ने गश्त की। जंगली रास्तों पर भी खास नजर रखी जा रही है। एसएसबी के अभियान के चलते तस्करों में अफरा-तफरी है। प्रभारी कमांडेंट ने बताया कि गौरीफंटा सीमा पर भी कड़ी जांच जारी है और सीमा पर गश्त भी की जा रही है।