फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Charged with nominations closed prematurely

समय से पहले नामांकन बंद करने का आरोप

Sun, 14 Feb 2016 05:59 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 14 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Charged with nominations closed prematurely
ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पदों पर नामांकन रविवार को होना था। आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने समय से करीब एक घंटे पहले पर्चा जमा न करने का आरोप एआरओ पर लगाया। नामांकन करने आए लोगों ने वहां पर हंगामा कर एआरओ पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत में खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीटों का नामांकन होना था। यह नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलनी थी। ग्राम पंचायत बनिगवां के परशुराम, रामसहारे, जगदीश और मोहबतिया बेहड निवासी रामरानी, राजाराम ने आरोप लगाया कि शाम तीन बजे पर्चा लेकर ब्लाक में आ गए थे, लेकिन एआरओ ने जिला मुख्यालय पर कागज जमा होने की बात कहकर पर्चा लेने से इंकार कर दिया और वह चले गए। करीब सात मिनट बाद आरओ भी ब्लाक परिसर में आ गए। आरओ ने पहले उम्मीदवारों को समझाने का प्रयास किया कि एआरओ अकेले ही बैठकर पर्चा जमा कर रहे थे। जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण वह समय से कुछ देर पहले चले गए थे। जल्दी आते तो पर्चा जमा हो सकता था। उनके इस कथन से उम्मीदवार नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। मौके की नजाकत को समझते हुए आरओ वहां से चले गए। उम्मीदवारों ने मामले की शिकायत डीएम किंजल सिंह से की है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर एआरओ ने पैसा लेने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed