फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chamoli jal pralay

चमोली त्रासदी: खीरी के 40 मजदूर लापता

Mon, 08 Feb 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
chamoli jal pralay
लखीमपुर ग्राम पंचायत भेड़ौरी के मजरा बाबू पुरवा में सूरज के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद से निघासन विकास खंड की ग्राम पंचायत भेड़ौरी (बेलरायां) और आसपास के गांवों के करीब 40 मजदूर लापता हैं। इन सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं, जिससे इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह सभी लोग तपोवन डैम में मजदूरी करने गए थे। लापता लोगों से संपर्क न होने से परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में इस क्षेत्र के लोग मजदूरी करने जाते हैं। डेढ़ महीने पहले ग्राम पंचायत भेड़ौरी के थारू बाहुल्य मजरा बाबूपुरवा निवासी हीरालाल पुत्र राकेश (19), सूरज पुत्र बेचूलाल (19) अर्जुन पुत्र दुखीराम (19) विमलेश पुत्र बंधा (25), गांव भूलनपुर निवासी धर्मेंद्र वर्मा पुत्र नत्थूलाल (22) तपोवन में मजदूरी करने गए थे, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा गांव कड़िया निवासी अरुण पुत्र डमर बहादुर (20) का भी कोई पता नहीं चल रहा है। यही नहीं थाना सिंगाही के ग्राम भैरमपुर के रंजीत गिरि (25), पैकरमा गिरि (45), राजन बारी (21), झलरू यादव (22) समेत करीब 12 मजदूरों और पड़ोसी गांव इच्छानगर से करीब 28 लोग जो छह महीने पहले तपोवन मजदूरी करने गए थे। इन लोगों से परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि रविवार को जब ग्लेशियर टूटने की जानकारी हुई तो उन लोगों ने इन लोगों के मोबाइल पर कॉल कर कुशलता जानने की कोशिश की पर संपर्क नहीं हो सका। इससे मजदूरों के घरों पर अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल ने भागकर बचाई जान
चमोली में हुई त्रासदी में साथियों के साथ गांव बाबूपुरवा निवासी दुखीराम का 21 वर्षीय पुत्र विमल भी फंस गया था, वह सकुशल है। परिवार वालों के मुताबिक रविवार की दोपहर बाद विमल ने मोबाइल पर कॉल की थी। उसने बताया कि वह सकुशल है। विमल के हवाले से परिवार वालों ने बताया कि गांव के अन्य लोग तपोवन डैम के अंदर काम कर रहे थे, जबकि वह बाहर था। जब ग्लेशियर फटने के बाद उसने पानी की तेज आवाज सुनी तो वह भी शोर करता हुआ बाहर काम कर रहे अन्य साथियों के साथ भागा और जान बचाई।
तिकुनियां के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा का कहना है कि चमोली में हुए हादसे में छह लोग लापता हैं, इन लोगों का परिवार वालों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इन संबंध में लगातार उनसे संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

उत्तराखंड के चमोली में खीरी के कुछ मजदूरों के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए मिली थी, जिसकी पुष्टि के लिए तिकुनियां पुलिस को मजदूरों के घर भेजा था। अभी उत्तराखंड सरकार या वहां के प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed