फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Central officials returned after seeing as many officers showed

जितना अधिकारियों ने दिखाया, देखकर लौट गए केंद्रीय सचिव

Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Central officials returned after seeing as many officers showed
मैनहा गांव में मौका मुआयना करते केंद्रीय सचिव अय्यर - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी-महेवागंज। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यक्रमों का जायजा लेने के लिए सोमवार को भारत सरकार के स्वच्छता एवं जल संसाधन के केंद्रीय सचिव परमेश्वरन अय्यर (आईएएस) ने फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव खंबारखेड़ा और रमियाबेहड़ ब्लॉक के मल्लबेहड़ गांव का दौरा किया। दोनों गांवों में जितना अधिकारियों ने दिखाया और बताया, बस उतना ही फीडबैक लेकर कुछ घंटे बाद केंद्रीय सचिव बहराइच के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

केंद्रीय सचिव परमेश्वरन अय्यर ने सबसे पहले फूलबेहड़ ब्लॉक के खंबारखेड़ा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ पंचायती राज विभाग की निदेशक किंजल सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे। चंद मिनटों के निरीक्षण में सचिव ने मैनहा गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र, आयुष्मान भारत केंद्र भवन और निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय पर एक नजर डाली। उन्हें कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। कोरोना को लेकर अधिकारी और कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे। पीडी और डीपीआरओ समेत कुछ अधिकारियों ने केंद्रीय सचिव के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। सचिव के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सचिव के आगमन की सूचना चूंकि पहले से ही यहां के अधिकारियों को थी। लिहाजा मैनहा गांव को दो दिन से चमकाया जा रहा था। गंदगी और कीचड़ को युद्ध स्तर पर साफ किया गया। जिला स्तर के अधिकारी तक गांव में पहुंचकर मॉनिटरिंग कर रहे थे। सोमवार को सचिव ने उसी गांव की ओर रुख किया, जिसे यहां के अधिकारी दिखाना चाह रहे थे। दोपहर तीन बजे गांव पहुंचे केंद्रीय सचिव के चंद मिनट की विजिट ग्रामीणों के गले नहीं उतरी। इसके बाद केंद्रीय सचिव और उनकी टीम रमियाबेहड़ ब्लॉक के मल्लबेहड़ गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी, डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीपीआरओ जेके गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed