फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   celebrated God's Jhulelal jubilee

भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई

Sun, 22 Mar 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Mar 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
celebrated God's Jhulelal jubilee
नगर में रविवार को संत झूलेलाल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों ने शहर में भव्य जुलूस निकाला तथा भगवान झूलेलाल जी की पूजा की और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

भगवान झूलेलाल की जयंती पर सिंधी समाज के लोगों ने सुबह संत झूलेलाल जी का भक्तिभाव से पूजन तथा प्रसाद वितरण किया। इसके बाद घनश्यामदास तोलानी के निवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिंधी समाज के लोग गाते-बजाते और नृत्य करते हुए शहर में निकले। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके  पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा हाथीपुर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसमें समाजसेवी सेवक सिंह अजमानी, पाली राना, सोनू जुनेजा, अनंतपाल सिंह, मनमोहन सिंह भंडारी सहित तमाम लोग शामिल थे। इसके अलावा शहर में जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष परमानंद केशवानी, सचिव श्रीचंद तोलानी, कोषाध्यक्ष माधवदास सिंधी, सुरेंद्र तोलानी, पूरन सचदेवा, जयकुमार धनेजा, दिलीप जसवानी, नानक कुकरेजा, शंकर मेहयानी, सुनीता तोलानी, गौरी तोलानी, सहित सिंधी समाज के तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed