फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO bomb the city saw the road construction from Nigasn

सीडीओ ने देखा निघासन से बम नगर तक सड़क निर्माण का कार्य 

Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
CDO bomb the city saw the road construction from Nigasn
सड़क - फोटो : अमर उजाला
दो साल बाद आया 14 करोड़ 35 लाख रुपया 
विज्ञापन

सीडीओ ने निघासन से बम नगर तक सड़क निर्माण का कार्य देखा। सीडीओ ने सड़क की खुदाई कर नमूना भी लिया। कुछ स्थानों पर संतोषजनक कार्य न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से ठीक से कार्य कराने को कहा। दो स्थानों पर कार्य संतोषजनक न मिलने पर गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। 

निघासन से पलिया होते हुए बम नगर तक सड़क अत्यंत जीर्ण- शीर्ण हो गई थी। शासन से सड़क निर्माण के लिए करीब 63 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण का कार्य भी हुआ, लेकिन अंतिम किस्त न आने के कारण बम नगर के पास सड़क का निर्माण का कार्य रोक दिया गया। साथ ही एचडीबीसी न होने के कारण कई स्थानों से सड़क उखड़ गई। एचडीबीसी के साथ बची हुई सड़क के चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ 35 लाख रुपये की अंतिम किस्त आ गई। सीडी थ्री ने सड़क निर्माण का कार्य चालू कराया। सीडीओ ने निघासन से बम नगर तक हो रही एचडीबीसी और चौड़ीकरण का कार्य देखा। उन्होंने कई स्थानों से सड़क के नमूने भी लिए। बम नगर और बम्हनपुर के पास सही काम न होने पर उन्होंने सीडी थ्री के सीनियर एई राजेश कुमार से कार्य ठीक कराने को कहा। सड़क पर पड़ रही ढाई इंच की मोटी लेयर को भी सीडीओ ने चेक किया जो संतोषजनक पाई गई। इस दौरान सीडी थ्री के एई प्रहलाद सिंह, जेई जितेंद्र यादव आदि लोग भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed