फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE students will give semester exam for the first time

सीबीएसई के छात्र पहली बार देंगे सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE students will give semester exam for the first time
demo photo - फोटो : social media
पहले सेमेस्टर में 50 प्रतिशत कोर्स आएगा, परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं पहली बार सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने इसकी तिथियां भी घोषित कर दी हैं। दसवीं की 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से होगी। पहले सेमेस्टर में 50 प्रतिशत कोर्स से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस बार पहली बार दो सेमेस्टर में बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। हाईस्कूल की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक और 12वीं की परीक्षा एक से 22 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा में सिर्फ 50 फीसदी कोर्स पूछा जाएगा। शेष 50 फीसदी कोर्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में आएगा। बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि पहले सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन होंगी। छात्रों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एक कक्ष में 12 छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

मार्च में होगी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में कराएगा। इसमें शेष 50 फीसदी कोर्स आएगा। इसके बाद दोनों सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंक जोड़कर फाइनल रिजल्ट का परिणाम जारी होगा। बताते हैं कि इस बार सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के पीछे कारण कोराना है। यदि दूसरे सेमेस्टर के दौरान कोरोना की तीसरी लहर आई तो परीक्षा न कराकर पहले सेमेस्टर के अनुसार अंक देकर रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं की स्कीम
30 नवंबर---- सोशल साइंस
02 दिसंबर----साइंस
03 दिसंबर---होम साइंस
04 दिसंबर--- मैथमेटिक्स बेसिक एवं स्टैंडर्ड
08 दिसंबर--- कंप्यूटर ऐप्लिकेशन
09 दिसंबर--- हिंदी-ए व हिंदी-बी
11 दिसंबर--- अंग्रेजी लिटरेचर एवं लैँग्वेज

12वीं की स्कीम
01 दिसंबर----सोशियोलॉजी
03 दिसंबर----अंग्रेजी कोर
06 दिसंबर----मैथमेटिक्स
07 दिसंबर---- फिजिकल एजुकेशन
08 दिसंबर---बिजनेस स्टडीज
09 दिसंबर---जियोग्रॉफी
10 दिसंबर---फिजिक्स
11 दिसंबर---साइकोलॉजी
13 दिसंबर---अकाउंटेंसी
14 दिसंबर- केमिस्ट्री
15 दिसंबर- इकनॉमिक्स
16 दिसंबर--हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर
17 दिसंबर ---पॉलिटिकल साइंस
18 दिसंबर---बॉयोलाजी
20 दिसंबर--- हिस्ट्री
21 दिसंबर---इंफारमेटिक्स प्रैक्टिकल, कंप्यूटर सांइस
22 दिसंबर---होम साइंस

सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार दो सेमेस्टर में होंगी। पहले सेमेस्टर के पेपर नवंबर, दिसंबर में और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च, अप्रैल में होगी। छात्रों को डेढ़ घंटे में परीक्षा ओएमआर शीट पर देनी होगी।
- डॉ. शैलेंद्र कुुमार गुप्ता, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed