{"_id":"6205643509b5ce4e960de470","slug":"case-registered-against-sp-workers-for-violation-of-model-code-of-conduct-lakhimpur-news-bly4751025125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। गोला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का एक और मामला नीमगांव थाने में दर्ज हुआ है। यहां बिजली के पोल पर सायकिल टांग कर और झंडे लगाए गए थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और रात में ही मौके पर पहुंचकर साइकिल और झंडे उतारकर कब्जे में ले लिए। मामले में सात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के रायपुर (घुंसी) गांव में गोलागोकर्णनाथ से सपा उम्मीदवार के समर्थकों ने बिजली के खंभे पर सपा के झंडे लगाकर साइकिलें टांग रखी थीं। मतदाताओं को चुनाव निशान दिखाने के इस अंदाज की तस्वीरें बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। पुलिस ने इन वायरल तस्वीरों को संज्ञान में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा रात में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली खंभे से झंडे और साइकिल उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जांच के बाद पुलिस ने रायपुर (घुंसी) निवासी नाजिम, शारिक, मुन्ना, जियाउल्ला, मोईद, रसीदुल और खुर्शीद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे पहले कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहजम इलाके में बिना अनुमति साइकिल और बाइक जुलूस निकालने पर मामला दर्ज हुआ था।