फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of teenage girl's suicide after objectionable video went viral - Ruckus in Sampoorna Nagar, accused's shop burnt

Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी की खुदकुशी का मामला-संपूर्णानगर में बवाल, आरोपी की दुकान फूंकी

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case of teenage girl's suicide after objectionable video went viral - Ruckus in Sampoorna Nagar, accused's shop burnt
संपूर्णानगर। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी के खुदकुशी करने का मामला गरमाता जा रहा है। शनिवार सुबह लोगों ने बवाल कर दिया। सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की। कई दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही आरोपी की दुकान का सामान बाहर निकालकर फूंक दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने भी पत्थर बरसाए। पांच घंटे बवाल चलता रहा। डीएम-एसपी से लेकर शाम तक आईजी रेंज तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की मांगे माने जाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव लाया गया। तभी से लोगों में आक्रोश था। सुबह होते-होते यही आक्रोश बवाल में तब्दील हो गया। सुबह नौ बजे परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। सूचना पर पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह व सीओ पलिया आदित्य कुमार, सीओ निघासन राजेश कुमार आदि भीड़ का समझाने में लगे रहे। 11 बजे का समय देने के बाद भी गिरफ्तारी और बुलडोजर की कार्रवाई होती न देख भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

एएसपी नैपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई करने और आरोपियों को पकड़े जाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन गुस्साई भीड़ फिर भी नहीं मानी। भीड़ ने आरोपी युवक की दुकान का टिन शेड तोड़कर सामान बीच सड़क पर रख दिया और पुलिस के सामने ही आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने उग्र हुई भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया। उन पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। बचाव में पुलिसकर्मी थाने में घुस गए और उसके बाद पूरी तैयारी के साथ पहुंचकर उग्र भीड़ पर लाठियां भांजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी परिजन से बात की और अलग-अलग ले जाकर सभी घर के सदस्यों को समझाया। अपनी दस सूत्री मांगों को रखते हुए परिजनों ने भीड़ पर कोई कार्रवाई न करने की बात कही। डीएम द्वारा मांगों को पूरा करने के मिले आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को रोड से हटाया। देर शाम आईजी रेंज तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed