फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of death of young man and girl: Who else was the girl at the spot?

युवक-युवती की मौत का मामला: घटनास्थल पर और युवती कौन थी

Wed, 28 Feb 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case of death of young man and girl: Who else was the girl at the spot?
अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मौजूद पुलिस व ग्रामीण- संवाद
मितौली। राजा लोने सिंह की गढ़ी स्थित शिव मंदिर के करीब खंडहरनुमा जगह पर युवक और युवती के लहूलुहान मिले शव के मामले में तीसरे की एंट्री से गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस की अब तक की पड़ताल में युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ और लड़की के घटनास्थल की ओर जाते दिखने से मामला उलझ गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब राजा लोने सिंह की गढ़ी स्थित खंडहरनुमा जगह पर युवक व युवती के खून से लथपथ शव मिले थे। मोबाइल फोन से युवती की पहचान उमा भारती उर्फ अंशू मूल निवासी मुरादपुर थाना मैगलगंज के रूप में हुई थी। युवक की पहचान रावेंद्र निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई थी। युवक और युवती दोनों के परिवार वालों ने प्रथमदृष्टया हत्या की ही बात कही थी। जिस तरीके से युवक व युवती के चेहरे बिगड़े हुए थे, उससे हत्या की बात सामने आ रही थी। हालांकि, मौके से बरामद दो खोखे और दो जिंदा कारतूस के लिहाज से पुलिस का दावा था कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तहसील की आवसीय कॉलोनी होकर गढ़ी जाने वाले रास्ते पर घटना स्थल से करीब 300 मीटर पहले एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक और युवती के फुटेज मिले है। पहले गढ़ी की और बाइक से युवक जाता दिख रहा है। इसके 15 मिनट बाद साइकिल से गढ़ी की और जाती युवती कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में उमा अपनी सहेली के साथ-अलग अलग साइकिल से घटनास्थल की ओर जाती दिख रही है। उसकी सहेली के करीब आधे घंटे में वापसी के फुटेज भी कैमरे में कैद हुए हैं। सूत्र बताते है कि जिस निजी अस्पताल में उमा नौकरी करती थी, वहीं उसकी सहेली भी काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली से मौत की पुष्टि
एक साल से प्रेम प्रसंग की बात आई सामने, दोनों सजातीय थे

मितौली। कस्बे में युवक-युवती के शव मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। गोली लगने की वजह से पहले दोनों शव का एक्सरे कराया गया। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम किया गया। एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। दोनों को नजदीक से गोली लगी है। पहले लड़की को गोली लगी, उसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल मामले कि जांच की जा रही है। उधर, ग्रामीणों ने भी यह बात स्वीकार की है कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे।

--------------------------------------------------------
युवती की सहेली से हुई थी युवक की आखिरी बातचीत
घटना वाले दिन शवों की तलाशी के दौरान दोनों के मोबाइल फ़ोन मिले थे। पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, केवल फरवरी माह में ही दोनों के बीच करीब 50 से भी ज्यादा बार फ़ोन पर बातचीत हुई है। अंतिम बार इन दोनों की घटना के एक दिन पहले 25 फरवरी को फोन पर बात हुई थी। घटना वाले दिन रावेंद्र और उमा के बीच फ़ोन पर कोई बातचीत नही हुई। घटना वाले दिन उमा की सहेली से सुबह करीब नौ बजे आखिरी बार युवक के फोन पर बात हुई थी।
-------------------------------------------


सुरक्षा के बीच हुए दोनों के अंतिम संस्कार
मितौली। घटना के दूसरे दिन जब पोस्टमार्टम के बाद जब मृतकों के शव अपने अपने गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने एहतियातन दोनों के गांवों में पुलिस बल तैनात कर रखा था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मितौली थाना मुख्यालय पर एडिशनल एसपी नैपाल सिंह, सीओ शमशेर बहादुर सिंह मितौली थाना मुख्यालय पर मौजूद रहकर पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। शवों के अंतिम संस्कार के दौरान मितौली, उचौलिया, पसगवां, मैगलगंज, नीमगांव व फरधान सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।


----------------------
दोनों पक्षों की और से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
नैपाल सिंह, एएसपी

अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मौजूद पुलिस व ग्रामीण- संवाद

अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मौजूद पुलिस व ग्रामीण- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed