फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of death of former MLA

आरोपी व्यापारियों को न्याय न मिला तो आंदोलन किया जाएगा

Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case of death of former MLA
व्यापारियों को संबोधित करते व्यापारी नेता सुमंत गुप्ता - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत पर निर्दोष व्यापारियों को फंसाना गलत है इस मामले कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। यदि व्यापारियों को न्याय न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। वह शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुमंत गुप्ता ने पलिया में पांच व्यापारियों को नामजद करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गए पूर्व विधायक की हृदय गति रुकने से मौत हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हो चुकी है। इसके बावजूद व्यापारियों को हत्या का आरोपी बनाया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उसमें कई ऐसे लोग भी हैं जो मौके पर मौजूद तक नहीं थे। कहा कि जब जमीन राधेश्याम गुप्ता, रिंकल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता की है तो पूर्व विधायक उनकी जमीन पर क्या करने गए थे। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि पलिया की घटना में न्याय न किया गया तो परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में उन्होंने स्वर्गीय दिलीप गुप्ता को वैश्य रत्न के साथ गोला के रामेंद्र गुप्ता, लखीमपुर के नंद किशोर अग्रवाल, योगेंद्र बरनवाल को वैश्यकर्म योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर नीति गुप्ता, अंबुल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
बेटों और पोतों को न्याय दिलाने के लिए वृद्धा की भूख हड़ताल जारी
पलियाकलां। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा की मौत के बाद उनके बेटे संजीव द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की 85 वर्षीय मां दुलारी देवी की शुक्रवार को भी घर पर भूख हड़ताल जारी रही। उन्होंने कहा कि जब तक बेटों और पोतों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
‘सच्चाई पर पर्दा डाल रहा है प्रशासन’
महंगापुर। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद से शुरू हुई भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशासन सच्चाई पर पर्दा डाल रहा है जिसका नतीजा है कि 16 दिन बाद भी प्रशासन अब तक बेखबर है। शुक्रवार को क्रमिक भूख हड़ताल में धर्मेंद्र गौतम, रविंद्र गौतम, विपिन गौतम, मोनू गौतम, किशन गौतम आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed