फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of attack on the witness of Tikunia violence: The kiosk found six inches away from the tire of the vehicle changed the course of the investigation

तिकुनिया हिंसा के गवाह पर हमले का मामला ः गाड़ी के टायर से छह इंच दूर मिले खोखे ने बदला जांच का रुख

Sat, 04 Jun 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case of attack on the witness of Tikunia violence: The kiosk found six inches away from the tire of the vehicle changed the course of the investigation
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में फॉरेंसिक टीम की जांच से नया मोड़ आ गया है। फॉरेंसिक और बैलिस्टिक टीम की रिपोर्ट ने किसान नेता की दलील खारिज कर दी है। जांच एजेंसी का दावा है कि गाड़ी के टायर से महज छह इंच दूर मिले खोखे से मामले की पूरी कहानी ही पलट गई है। गाड़ी रोककर टायर से सटाकर फायर किया गया है। इसी कारण खोखा वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस व जांच एजेंसी से जुड़े लोगों के मुताबिक, लखनऊ से आई जांच टीम को दिलबाग सिंह की चलती गाड़ी में चलती बाइक से फायरिंग की बात गले नहीं उतरी। सूत्र बताते हैं कि अगर चलती कार के पिछले पहिये में गोली मारी गई होती तो खोखा टायर से महज छह इंच की दूरी पर नहीं मिलता। क्योंकि, जब चलती कार में पीछे से चलती बाइक से गोली मारी जाएगी तो कार और बाइक की दूरी दो से तीन मीटर की होगी।
विज्ञापन

ऐसे में गोली लगने के बाद कार रुकेगी तो कम से कम चार से पांच मीटर की दूरी के बाद ही कार रुक पाएगी। ब्रेक के बाद भी चार पांच मीटर से पहले तक कार नहीं रुक सकती। ऐसे में कार के टायर से खोखा कम से कम छह से सात मीटर की दूरी पर मिलना चाहिये था लेकिन खोखा कार से महज छह इंच दूर मिला है। छह इंच की दूरी पर खोखे का मिलना इस बात की तस्दीक करता है कि गाड़ी के टायर पर किसी ने सटाकर शॉट मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि दिलबाग सिंह द्वारा कार में ड्राइवर की साइड से गोली मारने की बात कही गई है, जबकि बैलिस्टिक टीम की जांच में दाईं और बाईं दोनों तरफ से फायरिंग की पुष्टि हुई है। इस तरह कुल तीन गोलियां चलाई गई हैं। पहली कार के पिछले टायर में और दूसरी व तीसरी कार की दोनों तरफ से। फिलहाल जांच टीम ने बारूद का सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट 10 दिन में आ जाएगी। उधर, मामले में किसान नेता दिलबाग सिंह ने बताया कि पूरे मामले को भाकियू के यूपी और उत्तराखंड के अध्यक्ष अजीत सिंह को बताया गया है। राकेश टिकैत से बात नहीं हो पाई है। जल्द ही मामले को उन्हें भी अवगत कराया जाएगा।
वहीं, तिकुनिया हिंसा के गवाह होने के नाते हमले की बात को एसपी संजीव सुमन ने खारिज किया है। उन्होंने बताया कि दिलबाग सिंह ने न तहरीर और न ही कहीं और इस बात का जिक्र किया है कि तिकुनिया कांड में गवाह होने की वजह से उनके साथ घटना घटी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले तिकुनिया में एक और गवाह पर हमले की विस्तृत जांच की गई थी, जिसमें मामला मारपीट का निकला था, और सरकार की तरफ से इस आशय की सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई थी। इस मामले में अगले 10 दिन में आने वाली विस्तृत रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed