{"_id":"6505fb5e48ca6e898102a6d4","slug":"case-filed-against-tantrik-who-pressured-for-religious-conversion-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5879-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर परिवार पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर परिवार पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा
Sun, 17 Sep 2023 05:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:17 PM IST
सार
तांत्रिक ने पीड़ित परिवार से कहा था कि उनके घर पर बुरी आत्मा का साया है। जल्द ठीक नहीं कराया गया तो अनहोनी हो सकती है। बाद में बोला, यदि वे लोग धर्म परिवर्तन कर लें तो सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
तांत्रिक (सांकेतिक)
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र से विनाश करने का डर दिखाकर एक परिवार पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। तांत्रिक ने पूजा-पाठ के नाम पर पीड़ित परिवार के 20 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित की ओर से इस मामले में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव पाल अभय कचनार निवासी सुरेंद्र कुमार ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बहू की तबीयत खराब रहती थी। काफी इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं मिल पा रहा था। किसी के कहने पर वह फरधान थाना क्षेत्र के गांव फरधान निवासी तांत्रिक विनोद कुमार प्रजापति पास गए।
विज्ञापन
घर पर बुरी आत्मा का साया
तांत्रिक विनोद ने बताया कि घर पर बुरी आत्मा का साया है। जल्द ठीक नहीं कराया गया तो अनहोनी हो सकती है। तांत्रिक विनोद ने घर पर पूजा पाठ किया और 20 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद सब ठीक हो जाने की बात कही। कई दिन बाद भी जब सुरेंद्र की बहू की तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसने विनोद से पूरी बात बताई।ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
इस पर तांत्रिक विनोद ने बताया कि यदि वह लोग धर्म परिवर्तन कर लें तो सब ठीक हो जाएगा। सुरेंद्र ने धर्म बदलने से मना कर दिया तो तांत्रिक नाराज हो गया और कहा अगर वह लोग धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे तो तंत्र-मंत्र से पूरे परिवार को तहस नहस कर देगा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी तांत्रिक विनोद कुमार प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।