फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidate 's Office The raid on DM

प्रत्याशी के कार्यालय पर डीएम का छापा

Fri, 16 Oct 2015 07:08 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Fri, 16 Oct 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और इस बार पंचम सीट से उम्मीदवार सपा नेता विपिन वर्मा के निघासन रोड स्थित कार्यालय पर डीएम किंजल सिंह ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। डीएम को आता देख समर्थकों की भीड़ मौके से भाग निकली। पुलिस ने डीएम के आदेश पर प्रत्याशी विपिन वर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन बाइक समेत काफी सामान कब्जे में किया है।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह शुक्रवार सुबह पलिया की ओर जा रहीं थी। इस बीच निघासन रोड स्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विपिन वर्मा के कार्यालय पर भीड़ लगी देख डीएम का काफिला रुक गया। डीएम को आता देख समर्थक भाग खड़े हुए। डीएम ने अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी एमपी सिंह और शहर कोतवाल मय फोर्स मौके पर जा पहुंचे।  पुलिस प्रशासन ने कार्यालय की तलाशी ली। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि मौके से छह बाइक, गद्दे, पंखे, साइकिल और काफी मात्रा में खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। आचार संहिता के उल्लंघन में प्रत्याशी विपिन वर्मा के खिलाफ 171 और 188 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed