फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cage will be set up to capture the tiger after farmer death in lakhimpur

Lakhimpur Kheri: किसान की मौत के बाद वृंदावन कॉलोनी में दहशत, बाघ को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा

Sat, 15 Nov 2025 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 06:40 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले से किसान की मौत के बाद वृंदावन कॉलोनी में दहशत है। यह कॉलोनी जंगल से लगी हुई है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने जंगल के किनारे फेंसिंग की मांग की है। 

विज्ञापन
cage will be set up to capture the tiger after farmer death in lakhimpur
बाघ के हमले से हुई थी किसान चंद्रिका प्रसाद की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर-सिंगाही खुर्द क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद को बाघ ने मार डाला। इस घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवाने की कवायद शुरू कर दी। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद चंद्रिका का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार देर रात आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन


बाघ के हमले से किसान चंद्रिका प्रसाद की मौत होने के बाद शुक्रवार रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित परिजन शव लेकर पलिया संपूर्णानगर मार्ग के मिल तिराहे पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया था। साथ ही वन विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। मार्ग जाम होने की खबर मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और नाराज परिजनों को मनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद आश्वासन पर परिजन मान गए। शनिवार की शाम जब शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। हर ओर रोने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जंगल में फेंसिंग कराने की मांग 
कॉलोनी के अमित, करन, विष्णु, अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी जंगल किनारे बसी है। यहां बाघ व तेंदुए का भय बना रहता है। इससे पूर्व नाले पार नल पर पानी ले गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी बनी रहती है। ग्रामीणों ने जंगल में फेंसिंग कराने के साथ वन्यजीवों से सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है। 

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदना है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया है। मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed