{"_id":"530c537e9ec1f55fc099adfcbef5451b","slug":"by-four-o-clock-in-the-villages-by-two-in-the-morning-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में शाम चार बजे से रात दो बजे तक बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में शाम चार बजे से रात दो बजे तक बिजली
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
रमजान माह खत्म होने और गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली का रोस्टर बदल सकता है। शहरी क्षेत्र में रात में कटौती न करने के बिजली अधिकारियों के प्रस्ताव को सिस्टम कंट्रोल ने खारिज कर दिया है। वहीं गांवों की बिजली सप्लाई का समय भी बदल दिया गया है। नए रोस्टर के मुताबिक गांवों में अब शाम चार बजे से रात दो बजे तक आठ घंटे नियमित बिजली सप्लाई मिलेगी। संभावना है कि दो दिनों में शहरी क्षेत्र में भी नया रोस्टर लागू कर दिया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्र को 15 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी, लेकिन सप्लाई का समय सिस्टम कंट्रोल तय करेगा। अभी हाल में ही बिजली अधिकारियों ने रात के समय कटौती न करने संबंधी प्रस्ताव सिस्टम कंट्रोल को भेजा गया था, लेकिन सिस्टम कंट्रोल ने इसे मानने से इनकार कर खारिज कर दिया है। इससे यह तय है कि नए रोस्टर में रात के समय शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। वहीं गांवों को आठ घंटे बिजली सप्लाई करने का रोस्टर जारी तो कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि अगले दो दिनों में शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई का नया रोस्टर जारी हो जाएगा। हालांकि गांवों के लिए जारी किए गए रोस्टर को अभी लागू नहीं किया गया, जिससे इसमें भी बदलाव संभव है।
बिजली किल्लत के बीच बदला रोस्टर
मैलानी। बिजली किल्लत के बीच रविवार से सप्लाई का नया रोस्टर जारी किया गया है। इसके मुताबिक शाम चार से रात दो बजे तक बिजली मिलेगी। बता दें कि अभी गांवों में रात बारह बजे से सुबह दस बजे तक का रोस्टर चल रहा था।