{"_id":"a63dd0fc447e5df34d8b83dbff5c1f56","slug":"by-counting-officers-stop-at-holidays-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना तक अफसरों की छुट्टियों पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना तक अफसरों की छुट्टियों पर रोक
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक और चुनाव में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। आयोग के विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह ने कहा है कि मतदान और मतगणना के तक अधिकारी जिला न छोड़ें। जरा सी चूक बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। अगर जिला छोड़ना ज्यादा जरूरी हो तो इसके लिए आयोग की अनुमति लेनी पड़ेगी।
डीएम-एसपी को संबोधित पत्र में आयोग ने कहा है कि प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव बेहद संवेदनशीन मसला है। यह चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण निर्वाचन है। जिसे निर्धारित अवधि में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान और मतगणना कराए जाने में अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका है। जरा सी चूक बड़ी समस्या का रूप धारण कर सकती है और संपूर्ण प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इसलिए काफी सतर्क रहकर निर्वाचन पर ध्यान दें और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। आयोग के विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि सात नवंबर को अधिसूचना जारी हो गई है, जिसमें नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ऐसी स्थिति में अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़ें और निर्वाचन प्रक्रिया पर सतर्क नजर रखें।