{"_id":"665e2ffbf5760f4b76015ab6","slug":"buses-will-run-from-rajapur-lrp-intersection-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-121404-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजापुर-एलआरपी चौराहे से चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजापुर-एलआरपी चौराहे से चलेंगी बसें
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में मंगलवार को मतगणना के मद्देनजर यातायात बदला रहेगा। मंडी आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पांच जगहों पर पार्किंग बनाई गई है। वाहनों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस कर्मियों भी तैनात रहेंगे। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रोडवेज बसों का संचालन राजापुर/एलआरपी चौराहे से किया जाएगा।
इन रूटों पर आवागमन रहेगा बंद
1. सौजन्या चौक से राजापुर चौराहे तक सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक कर्मचारियों, उच्चाधिकारी, प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, मीडिया कर्मी व मतगणना से जुड़े अन्य कार्मिकों के वाहनों को छोड़कर सभी वाहन पूर्ण से प्रतिबंधित रहेंगे।
2. राजापुर चौराहे से सौजन्या चौक और सौजन्या चौक से राजापुर तक मतगणना होने तक ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा।
3. आपातकालीन वाहनों पर किसी प्रकार का यातायात प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
4. उक्त मार्गों को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा।
ये रहेगी व्यवस्था
राजापुर चौराहा : बहराइच मार्ग, खीरी कस्बा व राजापुर चौराहे से डॉन बास्को नहर पुलिया, सौजन्या चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन एलआरपी चौराहा, रामापुर से नौरंगाबाद चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
राजापुर से सौजन्या चौक : बहराइच मार्ग, खीरी कस्बा, राजापुर चौराहे से डॉन बास्को नहर पुलिया, सौजन्या चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन (एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन को छोड़कर) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
सौजन्या चौक : सौजन्या चौक से राजापुर चौराहा की ओर जाने वाले वाहन सौजन्या चौक से डीसी रोड नौरंगाबाद चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
इन जगहों पर लगाया गया बैरियर
डॉन बास्को नहर पुलिया : राजापुर मंडी परिसर की तरफ नहर पुलिया पर बैरियर लगाया गया है। यहां से वाहनों को राजापुर की तरफ जाने से रोका जाएगा और उनको नहर पटरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
राजापुर चौराहा : राजापुर चौराहे पर बैरियर लगाया गया है, जहां से मतगणना में लगे कर्मियों तथा पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकृत पास धारक, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी, मतगणना एजेंट व मीडिया कर्मियों के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को डॉन बास्को नहर पुलिया की तरफ जाने से रोका जाएगा।
सौजन्या चौक : सौजन्या चौक पर वाहनों को राजापुर की तरफ जाने से रोकने व वाहनों को डीसी रोड होते हुए नौरंगाबाद चौराहे से अपने गंतव्य भेजा जाएगा।
पार्किंग स्थल एवं पार्किंग के अनुमन्य वाहन
मंडी परिसर गेट नं. एक के बाएं से प्रवेश करते हुए फल मंडी/ सब्जी मंडी के पास खाली स्थान पर मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन पार्क किए जाएंगे।
मंडी परिसर गेट नंबर एक के दाहिने से प्रवेश करते हुए 70- 80 मीटर आगे रोड के दाहिने तरफ इफको किसान सेवा केंद्र के पास खाली स्थान पर पुलिस प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी और मीडियो कर्मियों के वाहन पार्क किए जाएंगे।
राजापुर चौराहे के पास राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर में समस्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशी और मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
राजापुर चौराहे से खीरी रोड पर 300 मीटर आगे कृष्ण कुंज कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर रिजर्व पार्किंग रहेगी।
जारी किए गए कंट्रोल रूम के नंबर
यातायात कंट्रोल रूम - 9454844045
जिला नियंत्रण कक्ष - 9454417444
चुनाव सेल प्रभारी (पुलिस)- 7007553851