फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buses ply on Palia-Bhira route...passengers get relief

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग पर बसें चलीं... यात्रियों को राहत मिली

Sun, 22 Sep 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Buses ply on Palia-Bhira route...passengers get relief
पलियाकलां। पुलिया और सड़क की मरम्मत के बाद पलिया-भीरा मार्ग पर शनिवार से बसों का संचालन शुरू हो गया। बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली है। बस यूनियन ने पुलिया के पास अपना स्टाफ लगाया है, जो बसों की गति व अन्य चीजों की निगरानी कर रहा है। भारी वाहनों के आवागमन पर अभी रोक बरकरार है।
विज्ञापन


पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के पास पुलिया व सड़क कट जाने के कारण कई दिन से केवल दो व चार पहिया वाहनों की आवाजाही हो रही थी। एसडीएम कार्तिकेय सिंह व सीओ यादवेंद्र यादव ने कई बार पुलिया व सड़क की मरम्मत का जायजा लिया गया। एनएचआई के अधिकारियों से वार्ता भी की गई। इसके बाद शनिवार सुबह से इस मार्ग पर 52 सीटर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उधर, सड़क पर अब पूरी तरह से पानी बहना बंद हो गया है। पहले की तरह आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

------------


कटी सड़कें मिट्टी डालकर पाटी गईं

अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे पंचायत भवन के सामने सड़क का किनारा एक तरफ से काफी कट गया था। एनएचएआई ने कटी सड़क के किनारे मिट्टी डालकर सड़क को पाटा है। किनारों पर बोरियां भी लगाई गई हैं। ताकि रात में यह बोरियां वाहन चालकों को दिखें और वह ज्यादा किनारे में अपने वाहनों को न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



मछली मारने के लिए लगी रही भीड़

पलिया-भीरा मार्ग पर पुलिया पर सड़क के नीचे से तेज रफ्तार में पानी क्रॉस कर रहा है। इसमें काफी बड़ी-बड़ी मछलियां भी बहकर आ रही हैं। मछली मारने के लिए शनिवार को काफी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिया पर लगी रही।

------------

रेललाइन पर भी तेजी से चल रहा कार्य

पलिया-भीरा में अतरिया क्रॉसिंग के आगे कटी रेललाइन पर भी रेलवे की तरफ से कार्य तेजी से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को मालगाड़ी के खुले डिब्बे पर भीरा की ओर से बोल्डरों को लाया गया। कटान स्थल पर डालने का कार्य किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये भी बोल्डर व पत्थर कटानस्थल पर पहुंचते रहे। अतरिया क्रॉसिंग के पास कई ट्रक भी बोल्डर भरे हुए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed