फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bus collided with bike women death

बस ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की जान गई

Sat, 13 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
bus collided with bike women death
पलिया सरकारी अस्पताल में बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : LAKHIMPUR
पलिया-भीरा रोड पर प्रेमनगर गांव के पास तेज रफ्तार आ रही बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बस मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के गांव कुन्नापुर निवासी जसपाल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी दो दिन पहले संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव कबीरगंज में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। शुक्रवार को अपने बेटे 23 वर्षीय बट्टू सिंह के साथ बाइक से लौट रहीं थीं। बट्टू हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था जिससे उसकी जान बच गई। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि गांव प्रेमनगर के पास सामने से आ रही बस की चपेट में बाइक हो गई, जिससे महिला दूर जा गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बट्टू को भी मामूली चोट आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के भाई अभय सिंह की तहरीर के आधार पर बस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घटना के बाद अस्पताल में भी लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed