फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullion establishments were hanging locks

सराफा प्रतिष्ठानों पर लटके रहे ताले

Wed, 02 Mar 2016 06:04 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 02 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bullion establishments were hanging locks
केंद्र सरकार की ओर से सराफा व्यवसाय पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बुधवार को जिले भर में सराफा कारोबार पूरी तरह ठप रहा। सराफा व्यवसायियों की तीन दिवसीय ये हड़ताल चार मार्च तक जारी रहेगी। हड़ताल के चलते जिले भर में सराफा के प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। जिला मुख्यालय पर सराफा व्यवसायियों ने धरना दिया। धरना सभा को कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सराफा व्यवसाय तबाही की कगार पर है। दो लाख या उससे अधिक के जेवरात खरीदने पर पैन नंबर मांगने की बाध्यता के बाद अब एक्साइज ड्यूटी में बदलाव कर सराफा व्यवसायियों के उत्पीड़न का रास्ता साफ कर दिया गया है। नए प्रावधान लागू होने के बाद अधिकारी मामूली सी कमी निकालकर सराफा व्यवसाइयों का उत्पीड़न कर सकेंगे। इन नए प्रावधानों के विरोध में सराफा व्यवसाई तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों के इस धरना प्रदर्शन को अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री मनोज सहगल, मंत्री ओलाक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष हर्ष सेठ, मीडिया प्रभारी अतिन गर्ग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अनुपम तिवारी, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, ईशान गुप्ता, राकेश गुप्ता और दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रावधानों के विरोध में है हड़ताल
25 लाख तक की एक्साइज ड्यूटी पकड़े जाने पर सात साल की सजा
माल सीज करने का पावर, दुकान में ताला लगाने का पावर
टैक्स ड्यूटी न पाने की सूरत में जितनी ड्यूटी उतनी पेनाल्टी
छह माह के लिए प्रतिष्ठान स्वामी की जमीन जायदाद को प्रोवीजनल जब्त करने की पावर
एक्साइज आफीसर की बात न मानने पर तीन माह की कैद और जुर्माना
सोने की पकाई सरकारी संस्था से करानी होगी
कारीगर के पास माल का हिसाब न होने पर सोना जब्त करने का अधिकार
दो लाख रुपये या उससे अधिक के जेवरात खरीदने पर पैन मांगने की अनिवार्यता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed