फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bulldozer returned from Barsola Kala for the 7th time due to non-appearance of plaintiff

Lakhimpur Kheri News: मुद्दई के न आने से 7वीं बार बरसोला कला से बुलडोजर वापस

Sun, 31 Aug 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer returned from Barsola Kala for the 7th time due to non-appearance of plaintiff
तिकुनिया। ग्राम पंचायत बरसोला कला में मोहर्रम अली की जमीन पर काबिज लोगों को हटाने के लिए दिनभर सरकारी अमला कोतवाली में डटा रहा, लेकिन मुद्दई के नहीं पहुंचने से होने वाली कार्रवाई निरस्त करनी पड़ी। इस वजह से 7वीं बार बलुडोजर वापस लौट गया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कब्जेदारों को हटाने के लिए यहां अमीन कमिश्नर वीरेंद्र कुमार, पवन अग्रवाल, मिट्ठूराम राना, एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार मुकेश वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर तथा शिवम कुमार पहुंचे थे। साथ ही थानों की पुलिस के साथ कोतवाली प्रभारी तिकुनिया पुष्पराज कुशवाहा, एक प्लाटून पीएसी के 170 जवान भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे तक बरसोला कला गांव की जमीन के मुद्दई मोहर्रम अली कोतवाली तिकुनिया नहीं पहुंचे। इसके बाद अमीन कमिश्नर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुद्दई के न आने से कब्जा हस्तांतरण का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। बुलडोजर को वापस कर दिया गया है। आगे का कार्यक्रम अग्रिम आदेशों के बाद होगा। उन्होंने बताया गांव वालों ने अपने घरों से सामान निकाल लिया है। इसका निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed